शिवहर: शिवहर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश का हुआ तबादला, गया ज़िले का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया
शिवहर जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित डॉ ओमप्रकाश को गया के शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरित किया गया है। वही तीन दिनों के अंदर निश्चित रूप से नव पदस्थापित पद का प्रभार ग्रहण कर प्रभार प्रतिवेदन के प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।