शिवहर: शब-ऐ-बारात को लेकर नगर थाना पुलिस अलर्ट, शहर से लेकर ग्रामीण इलाका में पुलिस बल तैनात
शब-ऐ-बारात को लेकर नगर थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है कि कल शब-ऐ-बरात मनाया जाएगा. जिसको लेकर नगर थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहे और शिवहर शहरी इलाकों में भी पुलिस बल को तैनात किया गया है. साथ में वरीय पदाधिकारी भी क्षेत्र में गस्त करते रहेंगे. लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया गया है।