शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष वाहन चेकिंग अभियान, एसपी अनंत कुमार ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है. एसपी ने बताया है की लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है. लगातार उपद्रवी तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और जिला के सभी थाना में उपद्रवी व्यक्तियों पर धारा 107 और 110 के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।