कतरीसराय बाजार में भारतीय जनता पार्टी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत–स्वदेशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम-घूमकर आम लोगों से संपर्क किया और उनसे आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाया।