बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरी बाईपास पेट्रोल पंप के पास नोएडा से अपने घर होली मनाने जा रहे बाइक सवार पिकअप से टकरा गए। जिसमें जनपद फरुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के कोला सोता हरपालपुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सुरजीत पुत्र सुरेश सिंह की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार थाना हजरतपुर क्षेत्र के सुकटिया गांव का रहने वाला अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया।