अरथूना मे पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज बांसवाड़ा डूंगरपुर की क्रिकेट व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि भाजपा नेता पंकज पाटीदार के आतिथ्य मे किया गया। अध्यक्षता समाज के कन्हैयालाल दर्जी ने की। मंगलवार शाम 4बजे मिली जानकारी अनुसार बांसवाड़ा* डूंगरपुर दोनों जिले की शीतकालीन क्रिकेट में 60टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों को पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया।