बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा और बुंदेलखंड अधिकार मंच ने राज्य निर्माण में देरी के विरोध में जन आक्रोश यात्रा के पहले साइकिल से अंतिम चेतावनी यात्रा शुरू की है। नेताओं द्वारा 12 साल पहले किए गए वादे पूरे न होने से बुन्देलियों में भारी रोष है। यात्रा का पहला चरण मंगलवार को ओरछा से लखनऊ के लिए शुरू हुआ, जो कानपुर होते हुए पहुंचेगा।