डोलरिया: डोलरिया विधायक साधपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में हुए शामिल कथा में गया भजन
शुक्रवार को डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा साधपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान विधायक ने कथा में व्यास गादी की पूजा अर्चना के कथा का श्रवण किया। इसी दौरान विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने भजन जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है अभी हमने जी भर के देखा नहीं है भी गाया,जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।