खोड़ारे के इटवा खुर्द निवासी लवकुश उर्फ भीम शर्मा की मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा 15 अक्टूबर को मुमरा स्टेशन के पास हुआ था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शनिवार 7 बजे शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। लवकुश मुंबई में शेफ का काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। पत्नी, 3 बेटिया और मां का रो-रो बुरा हाल है।