बीना: रिफाइनरी के पास खेत में तेज आंधी से लगी आग, दहशत में आए लोग, टला बड़ा हादसा
Bina, Sagar | May 5, 2026 आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात रिफाइनरी गेट नंबर एक के ठीक बगल में अचानक भड़की आग ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। तेज हवाओं के थपेड़ों ने आग को विकराल रूप दे दिया और देखते-ही-देखते लपटें बाउंड्री से सटी घास-झाड़ियों तक पहुंच गईं।क्षणभर में स्थिति इतनी भयावह हो गई कि लोग दहशत में आ गए। आग प्लांट तक न पहुंच जाए, इस आशंका से लोग सकते में थे।