ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण प्लस टू मॉडल स्कूल गांडेय में स्मार्ट क्लास पूरी तरह से बाधित है। शनिवार को 10 बजे स्कूल खुलने के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य विकास कुमार ने शिक्षा विभाग व बिजली विभाग पर नाराजगी जताई।यहाँ अध्यनरत करीब 170 बच्चों को आधुनिक तकनीक की शिक्षा नहीं मिल पा रही है।वहीं ऑफिसियल कार्य भी ससमय नहीं हो पा रहा है।