पन्ना: गल्ले से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, चालक ने कूद कर बचाई जान
Panna, Panna | May 6, 2026 पन्ना के बृजपुर क्षेत्र में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इटवा खास के पास गल्ले से भरे एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से वह अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराया। चालक नईम बेग ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगा दी। पेड़ के सहारे ट्रक रुकने से वह खाई में गिरने से बच गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।