जखनिया: आंधी की वजह से खेत में लगी चिंगारी बनी तबाही का कारण, शिक्षक का आशियाना मिनटों में राख हुआ, परिवार सड़क पर आया
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में खेतों से उठी एक छोटी सी चिंगारी ने एक गरीब शिक्षक का पूरा आशियाना उजाड़ दिया। सोनहडा गांव में बुधवार शाम करीब 4 बजे गेहूं के डंठल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग की चिंगारी उड़कर शिक्षक रमेश राम की फूस की झोपड़ी पर जा गिरी और कुछ ही मिनटों में पूरी झोपड़ी धू-धू कर जल उठी।