नामकुम: रांची रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास आरपीएफ ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jun 23, 2026 रांची रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास से आरपीएफ ने टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास से तत्काल रेलवे टिकट की खरीद-बिक्री करने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया, जिसका नाम कृष्ण कुमार बताया जा रहा है।