बरेली: अतिसंवेदनशील जोगीनवादा में सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर किया कांवड़ियों का स्वागत
बरेली के जोगीनवादा में इस बार कांवड़ यात्रा सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बन गई। जहां पहले तनाव का माहौल रहता था, वहीं रविवार को मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। गोसाईं गौटिया से रवाना हुए जत्थे ने जैसे ही शाहनूरी मस्जिद के पास प्रवेश किया, तो मुस्कुराते चेहरों और भारत माता के नारों के बीच उनका स्वागत हुआ।