पन्ना: महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा वट सावित्री व्रत, सुबह से की बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना
Panna, Panna | May 16, 2026 पन्ना जिला में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं बरगद के पेड़ों के नीचे एकत्र होकर पूजा-अर्चना में जुटीं और अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की।