कुडू: कुडू के कुंदो मोड़ स्थित फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर जलकर राख, 10 से 15 लाख नुकसान का अनुमान
Kuru, Lohardaga | Jun 24, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदो मोड़ के समीप स्थित एक फर्नीचर शोरूम में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर जलकर राख हो गया।