मुरैना नगर: गढ़ी गांव में कुएं में गिरे दो गौवंश, रोमांचक बचाव अभियान का वीडियो वायरल, एक की मौत, दूसरे को बचाने उतरे गौसेवक
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में दो गौवंश आपस में लड़ते हुए खुले कुएं में गिर गए।घटना का VIDEO VIRAL होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर गौसेवक मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।सुदामा कुशवाह संकरे कुएं में उतरकर दोनों को रस्सियों से बांधकर क्रेन से बाहर निकलवाया।एक गौवंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है,जिसे गौशाला भेजा गया।