ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोहरवास गांव से पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए 30 वर्षीय युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को बुधवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि में कोई खुले में शराब पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महुआलमपुर निवासी रविंद्र उम्र 30 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।