ऊंचाहार: मकवापुर गाँव में गड्ढे में भरे पानी में डूबने से युवती की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार क्षेत्र के मकवापुर गांव में पानी में डूबने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।गाँव निवासी श्यामलाल की 20 वर्षीय पुत्री भारती शुक्रवार की शाम, गाँव के पास ही मवेशी चराने गयी हुई थी, जहां बताया जा रहा है कि, उसे दौरा पड़ गया और वो पास में गड्ढे में भरे पानी में गिर गई, जिसकी डूबने से मौत हो गई।पुलिस को सूचना नहीं दी ।