शाहपुर: शाहपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस, होमगार्ड एवं वन विभाग के कर्मचारियों दिया गया प्रशिक्षण
Shahpur, Betul | Apr 10, 2024 शाहपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को पुलिस, होमगार्ड एवं वन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों को चुनाव संबंधित जानकारी देकर लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस, होमगार्ड एवं वन विभाग के 115 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।