राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर के अंदर पति को सोते देख पत्नी आग बबूला होकर चप्पल से पिटाई शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ने बताया कि उसका पति बहन के घर जाने के लिए शनिवार को घर से निकला था। जब बहन के घर फोन किया तो पति वहां पहुंचा ही नहीं था। आशंका होने पर महिला प्रेमिका के घर पहुंच गई।