भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित आगमन को लेकर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई ।बैठक में उनके दौरे की तैयारी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रबंधन से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि 6 दिसंबर को जेपी नड्डा देवघर पहुंचेंगे और उनके हाथों से बीजेपी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।