सिसई: रामनवमी मैदान में बैठक कर ग्रामीणों ने मैदान में बाजार लगाने का लिया निर्णय
Sisai, Gumla | Apr 6, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सतासिली स्थित रामनवमी मैदान में शनिवार शाम को क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक की।बैठक में बाजार टांड़ सिसई में किसान,व्यापारियों और ग्राहकों का आने वाली दिक्कत के बारे में चर्चा की गई। कई ग्रामीणों ने बताया कि बजार टांड़ में एक महीने से मेला लगा हुआ है। जिसके कारण बाजार में कई दिक्कतें आ रही हैं इसलिए मैदान में बाजार लगाने का निर्णय लिया।