शिवरीनारायण पुलिस ने सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति अविनाश खटकर को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अविनाश खटकर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि राहौद के पास एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश और शराब का सेवन करते आरोपी अविनाश खटकर को गिरफ़्तार किया है।