हरदा: मसनगांव-कांकरिया मार्ग पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ऑटो ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे के बीच फंसा, यात्री बाल-बाल बचे
Harda, Harda | May 22, 2026 हरदा जिले के मसनगांव-कांकरिया मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मसनगांव से कांकरिया की ओर जा रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे के बीच जा फंसा। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।