सिंगरौली: सार्वजनिक बैंकों में 1 जनवरी 2025 से समान बैंकिंग समय लागू करने की हुई घोषणा, एलडीएम ने दी जानकारी
एलडीएम रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ,भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा सार्वजनिक बैंकों में समान बैंकिंग समय लागू करने की घोषणा की गई है जिसे जिला स्तरीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष कलेक्टर द्वारा अनुमोदित किया गया।यह नवीन समय सारिणी, सिंगरौली ज़िले के समस्त सार्वजनिक बैंक शाखा के लिए 1 जनवरी 2025 से लागू होगा।