सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक, संभागीय कमिश्नर ने हितग्राहियों को राशन व पेयजल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
सिंगरौली में रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद संभागीय कमिश्नर ने निर्देश दिए की जनकल्याण की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सभी अधिकारी संवेदनशीलता से करें।