कटनी ग्रामीण: रीठी में जल जीवन मिशन पर ठेकेदार की मनमानी, 20 दिनों से पाइप लाइन अधूरी, गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए