छौड़ाही: मालपुर पंचायत के सरकार भवन से सोलर प्लेट चोरी, थाने में आवेदन दिया जा रहा
थाने के मालपुर पंचायत सरकार भवन पर लगा सोलर प्लेट चोरों ने चोरी कर गायब कर दिया। घटना शनिवार रात की बताई गई है। चोरी की बाबत मालपुर पंचायत के सरपंच विनोद कुमार राम ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। कहा है कि चार-पांच माह पहले सरकारी मद से पंचायत सरकार भवन पर रोशनी के लिए 6 सोलर प्लेट लगाया गया था।