मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में साले ने जीजा पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Meerut, Meerut | Dec 27, 2024 मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में साले ने पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के चलते अपने जीजा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है