मेरठ: मेरठ में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, प्रभात पांडेय के हत्यारों को सज़ा देने की उठाई मांग
Meerut, Meerut | Dec 26, 2024 विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत का मामला गरमाता जा रहा हैं। मेरठ में कांग्रेस महानगर इकाई ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गूंगी बहरी हो गई है। उनके कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद मृतक कार्यकर्ता को न्याय नहीं मिल रहा हैं।