पंचकूला: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव के लिए ’चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को चुनावी थीम निर्धारित किया
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने सेक्टर 1 ज़िला सचिवालय में बताया लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए ’चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को चुनावी थीम निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस थीम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोगों को देश के सबसे बड़े महापर्व चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा सके.