पंचकूला: सेक्टर 5 धरना स्थल में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा द्वारा विद्यालयों का कार्यभार ग्रहण करवाने को लेकर प्रदर्शन
सेक्टर 5 धरना स्थल में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा द्वारा आवंटित विद्यालयों का कार्यभार ग्रहण करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । निदेशक मौलिक शिक्षा पंचकूला से 2017 के राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांग को लेकर मुलाकात की गई और आश्वासन दिया गया कि जल्द ही शिक्षकों को विद्यालयों का कार्यभार ग्रहण करवाया जाएगा।