जीरन: ग्राम चिताखेड़ा में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े कट्टा दिखाकर बैंक में की लूट, बदमाशों ने की फायरिंग, 3 घायल
Jiran, Neemuch | Sep 19, 2024 चिताखेड़ा में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूट हो गई। दो नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इसके बाद बदमाश 71 हजार रुपए लूटकर ले गए। घटना नीमच से करीब 20 किलोमीटर दूर चीताखेड़ा गांव की है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।