जीरन: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जीरन प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय जीरन का आकस्मिक निरीक्षण किया
Jiran, Neemuch | Sep 6, 2024 कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को अपने जीरन प्रवास दौरान तहसील कार्यालय जीरन का आकस्मिक निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों का जायजा लिया। उन्होंने नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार न्यायालय में नामांतरण प्रकरणों एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की नस्तियों का अवलोकन किया।