धार: नालछा में हजरत नजमुद्दीन शाह कलंदर के 594वें उर्स का हुआ आयोजन, कई राज्यों से श्रद्धालु हुए शामिल
Dhar, Dhar | Jun 18, 2025 धार जिले के नालछा स्थित हजरत नजमुद्दीन शाह कलंदर का पारंपरिक सलाना 594 वे उर्स का आयोजन संदल चादर पेश कर हुआ। इस दौरान अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नालछा पहुंचे। कव्वालों के बीच कव्वाली का मुकाबला और रंग और कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन हुआ।