धार: धार जिले के चंद्रपुरा में खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, किसान ने भेदभाव की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Dhar, Dhar | Jun 18, 2025 धार जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ एक किसान ने आदिमजाति जाति सेवा सहकारी समिति, मर्यादित चंद्रपुरा पर खाद वितरण में गड़बड़ी और भेदभाव का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान लाखनसिंह सोलंकी ने इसकी शिकायत प्रशासन से करते हुए संबंधित संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।