बहराइच: बहराइच के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ठंड और शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में 18 जनवरी तक घोषित किया अवकाश
जनपद में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। गुरुवार सुबह इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्व अनुमान तथा वर्तमान में हो रही ठंड एवं गैलन के दृष्टिगत स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।