बहराइच: पयागपुर इलाके में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की हुई मौत
पयागपुर थाना क्षेत्र के बहराइच गोंडा मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के सामने सड़क दुर्घटना में घायल हुये बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरा पदारथ निवासी ननकऊ( 60) साइकिल से भूपगंज बाजार जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने मार दी थी। जिसे उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुटगई है।