महाराजगंज: हसनपुर के पास अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल, एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
29 जून सोमवार की शाम 6:30 बजे के आसपास एक अनियंत्रित पिकअप ने आगे चल रही बाइक मे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक चला रहा व्यक्ति एवं उसमे बैठा एक वृद्ध व्यक्ति दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने महाराजगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहीं घटना स्थल से पिकअप मौके से चालक लेकर फरार हो गया।