झांसी: बचावली पुल के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े पूर्व प्रधान को रौंदा, हुई मौत, झांसी में हुआ पोस्टमार्टम
Jhansi, Jhansi | Apr 24, 2026 बचावली पुल के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े पूर्व प्रधान को रौंदा,हुई मौत दरअसल झांसी में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वह ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों गाड़ी ने रौंद दिया। टक्कर के बाद पूर्व प्रधान उछलकर लगभग 20 फीट दूर फिक गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।