गोगरी: पैकात गांव में गड्ढे में डूबने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, गांव में छाया मातम
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पैकात गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के छात्र की गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी पैकात वार्ड संख्या-8 निवासी रतन कुमार चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र नमन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई