सूरतगढ़: रामनवमी पर निकली भव्य रामोत्सव धर्मयात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा सूरतगढ़, सचेतन झांकियों ने मोहा मन
रामनवमी पर सूरतगढ़ मे गुरुवार शाम भव्य रामोत्सव धर्मयात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के जयकारों, पताकाओं, घोड़ियों, ऊंटों और देवी-देवताओं की झांकियों से शहर राममय हो गया। घोड़ियों पर सवार बेटियों ने दुर्गा, झांसी की रानी व भारत माता का रूप धारण कर नारी शक्ति का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा की। रात 9 बजे बस स्टैंड पर सामूहिक आरती के साथ समापन हुआ।