छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में एसी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध, बंद रहा शहर
प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में आज सुप्रीम कोर्ट के SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर को शामिल करने के फैसले के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। शहर पूरी तरह से बंद रहा, और गोमाना चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विरोध की शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न संगठनों द्वारा एक वाहन रैली आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।