बांका: बामदेव बाजार में महारुद्र यज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया
Banka, Banka | Apr 1, 2026 बामदेव बाजार में आगामी 22 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर बुधवार की दोपहर 12 बजे विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।