गाज़ियाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर उतरकर महिलाओं में बांटे हेल्पलाइन नंबर
सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतगर्त पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में सड़कों पर उतरकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की ओर से महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता के साथ साथ महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।