गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में चोरों ने हेलमेट कारोबारी के घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत वसुंधरा सेक्टर-15 में चोरों ने हेलमेट कारोबारी के घर की खिड़की की ग्रिल काटकर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान कारोबारी अपने परिवार के साथ आगरा-मथुरा घूमने गए हुए थे। चोरों ने घर के अंदर बाथरूम में भी गंदगी की। सोमवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी है।