गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की सड़कों पर खुलेआम बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल, लोग आरोपी पर कार्रवाई की कर रहे मांग
गाजियाबाद की सड़कों पर बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक आए दिन भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर स्टंट करते हुए रील बनाता है। इसी बीच सोमवार को स्टंटबाजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। यूजर्स ने आरोपी पर कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।