हुसैनगंज: तिवारी के भटकन के पास पोल से दुर्घटनाग्रस्त होकर पश्चिमी हरिहान्स के युवक की हुई मौत,परिजनों में शोक।
आंदर थाना क्षेत्र के तिवारी के भटकन में पोल से टकराकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम हरिहांस गाँव के पश्चिम टोला निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार गाँव का ही उसका दुसरा साथी प्रभु कमकर का 35 वर्षीय पुत्र अगस्त कमकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का एक हाथ टूट गया है।